Thursday, May 2, 2024 at 1:09 PM

पलकें लंबी और घनी बनाने के लिए लड़कियों को आजमाना होगा ये सरल नुस्खा

आँखों की सुन्दरता से आपकी खूबसूरती में चार चाँद लगते है। आँखों की खूबसूरती पलकों पर निर्भर करती है। घनी और लम्बी पलको की वजह से आपकी आँखे सुंदर, आकर्षक और चमकदार नजर आती है। लेकिन बहुत से लोगो की पलको की ग्रोथ कम होती है।

लड़कियों की आंखें देखने में तभी खूबसूरत लगती हैं जब उनकी पलकें लंबी और घनी हों। घनी पलकें और भौं, आंखों की सुंदरता में चार चांद लगा देते है। लेकिन कई लोगों की ऊपरी और निचली पलकें बहुत हल्‍की होती है जिससे आंखों में कोरापन लगता है।

बाजार में ऐसी कोई चीज़ अभी तक उपलब्‍ध नहीं है जो आपकी पलकों को घना बना सके। अगर आप अपनी पतली और कम घनी पलकों से परेशान हैं तो यहां नीचे दिये हुए उपायों को जरुर आजमाएं।

1.पलकोें पर रोजाना आरंडी का तेल अवश्य लगाएं। इससे धीरे-धीरे पलकें घनी होनी शुरू हो जाएगी।
2. पलके हल्की हैं तो आप इन पर वैसलीन लगाएं। इससे पलकों की नमी बनी रहेगी। इसके बाद मस्कारा लगाएं।
3. नारियल का तेल बालों को झड़ने से रोकता है। हर रोज पलकों पर नारियल का तेल लगाएं। इससे बाल मजबूत बनेगें।
4. जैतून का तेल भौहों पर लगाने का फायदे मिलेगा।

Check Also

अनिद्रा की समस्या वालों में अक्सर देखी जाती है ‘मेलाटोनिन’ की कमी, जानिए कैसे करें इसमें सुधार

नींद न आना, रात के समय बार-बार नींद टूट जाने की स्थिति को सेहत के …