अंकिता हत्याकांड पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चले इसके लिए न्यायालय से अनुरोध कर लिया गया है।सीएम ने कहा कि अंकिता के साथ जघन्य अपराध हुआ है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड की वजह से प्रदेश में उपजे आक्रोश के बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए।

कोई भी अपराधी जांच से नहीं बचेगा और न ही किसी कीमत पर छूटेगा। दोषियों को सख्त और जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए सरकार संकल्पबद्ध है। इसके लिए मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाया जाएगा। उत्तराखंड में इस तरह की घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

होटल, रिजॉर्ट और गेस्ट हाउस में कार्यरत महिलाओं की सुरक्षा के लिए पर्यटन विभाग की ओर से सख्त नियमावली बनाई जाएगी। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे को नियमावली बनाने के निर्देश दिए हैं।

सीएम धामी ने सभी डीएम को कानून व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्यवाही करने के लिए कहा। इस प्रकार की घटना भले ही राजस्व क्षेत्र में हो या सिविल पुलिस के क्षेत्र में, सूचना मिलते ही तत्काल एक्शन लिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *