उत्तराखंड के पहाड़ों पर जगह-जगह भूस्खलन और मलबे से कई जगह मकान क्षतिग्रस्त हो गए तो कहीं सड़कों का नामोनिशान मिट गया.18 को पर्वतीय क्षेत्रों के साथ ही कुछ मैदानी इलाकों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश, गर्जना के साथ बौछार हो सकती है। 19 को कोई अलर्ट नहीं है, मगर कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

गरमपानी में बोल्डर की चपेट में आने पर्यटक और पिथौरागढ़ जिले में मजदूर की जान चली गई। हल्द्वानी में गधेरे में बहने से होमगार्ड की मौत हो गई।कुमाऊं में पिछले करीब घंटे से मूसलाधार बारिश के कारण शनिवार को दिन भर जनजीवन अस्तव्यस्त रहा।मौसम विभाग के अनुसार बारिश का सिलसिला अभी बना रहेगा।

शनिवार को भी प्रदेश में अनेक जगह पर भारी से भारी बारिश हुई है। जबकि अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई।20 को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत जिलों के कुछ स्थानों में व पर्वतीय जिलों के शेष हिस्सों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश, गर्जना के साथ बौछार संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *