Tuesday, May 7, 2024 at 10:42 PM

ज्यादा समय तक अपनी सुगंध को बिखेर पाएगा परफ्यूम, बॉडी के इन पार्ट्स पर करें अप्लाई

आज कल Perfume परफ्यूम लगाना फैशन का हिस्सा हो गया है, लगभग हर व्यक्ति चाहे वो महिला हो या पुरुष, घर से निकलते वक्त परफ्यूम का इस्तेमाल करता है। हर कोई चाहता है की परफ्यूम की खुशबू ज्यादा से ज्यादा समय तक बनीं रहें। इसके लिए आपको ज्ञात होना चाहिए की परफ्यूम को किस जगह प्रयोग करें कि ये ज्यादा समय तक अपनी सुगंध को बिखेर पाए।

परफ्यूम Perfume लगाकर पार्टी में जाना एक फैशन बन गया है, लेकिन अगर सही जगह पर परफ्यूम लगाया जाये तो परफ्यूम की खुशबू ज्यादा समय तक बरकरार रहेगी।

कभी अपनी कलाई को गौर से देखें। इस पर आपको कई ब्लड वेसल्स नज़र आएंगी। परफ्यूम को इस पार्ट पर लगाने से ना सिर्फ खुशबू लम्बे समय तक रहती है, बल्कि इससे खुशबू ज़्यादा भी हो जाती है।

गर्दन को पल्स प्वाइंट भी कहा जाता है। परफ्यूम को गर्दन पर छिड़कने से आपसे ज़्यादा देर तक खुशबू आएगी। आपके करीब कोई भी आएगा तो या आप किसी के आसपास होंगी तो आपकी खुशबू से दूसरा व्‍यक्ति महक उठेगा।

अगर आप हर 2 घंटे के बाद परफ्यूम लगा लगाकर परेशान हो गए हैं, तो इस बार कपड़ों की जगह अपनी कोहनी के अंदर इसे छिड़कें। दरअसल, नाड़ी या वेन्स कोहनी की स्किन के पास होती है। इसलिए, इस एरिया पर परफ्यूम छिड़कने से खुशबू लम्बे समय तक रहती है।

Check Also

क्या बिना दवाओं के भी कोलेस्ट्रॉल को रखा जा सकता है कंट्रोल? क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने को संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। कोलेस्ट्रॉल मोमयुक्त पदार्थ होता …