दिल्ली-देहरादून के बीच एक्सप्रेसवे के बाद अब दून से चंडीगढ़ की दूरी घटाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके तहत दून से चंडीगढ़ के बीच नई सड़क की संभावना तलाशी जा रही है।वर्तमान में देहरादून से वाया पांवटा साहिब चंडीगढ़ की सड़क मार्ग से दूरी करीब 169 किमी है। इस सड़क के बनने के बाद दून से चंडीगढ़ का सफर 70 किमी कम हो जाएगा।

दून से चंडीगढ़ पहुंचने में करीब तीन से साढ़े तीन घंटे का समय लगता है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, नए एलाइनमेंट के अनुरूप मार्ग बनाए जाने से दून से चंडीगढ़ की दूरी न सिर्फ कम होगी बल्कि यह सफर दो घंटे में पूरा हो जाएगा।

राज्य सचिवालय में  बैठक में मुख्य सचिव ने एनएचएआई के सचिव से इस संबंध में कार्रवाई करने के लिए कहा है।लोग सिर्फ दो घंटे में देहरादून से चंडीगढ़ पहुंच सकेंगे।मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों को नई सड़क के एलाइमेंट पर काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

लोनिवि के अफसरों ने बताया-दून से पांवटा होकर चंडीगढ़ जाने के लिए अभी 169 किमी सफर तय करना पड़ता है।बैठक में एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे का कार्य तीन पैकेज में 2024 तक पूरा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *