उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ में अगले चार दिन तक कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं।मौसम विभाग ने पहले राज्य के अधिकांश जिलों के लिए भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।

लेकिन इसे अब येलो अलर्ट में तब्दील किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मानसून की सक्रियता पर लगातार निगाह रखी जा रही है। जो संकेत मिल रहे हैं उसके हिसाब से बारिश से जिलों में मामूली राहत रहेगी।

अलर्ट के बाद देहरादून में बारिश से घरों और दुकानों में भरा पानी मौसम के बदले मिजाज के बीच  मूसलाधार बारिश हुई। इसके चलते शहर की सड़कों पर पानी भर गया। 24 व 25 जुलाई को भी पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार, हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

कुछ जगहों पर बारिश का पानी घरों और दुकानों में भी घुस गया, जिससे लोगों को नुकसान झेलना पड़ा। दोपहर में सड़कों पर जलभराव होने से यातायात सुचारु कराने के लिए पुलिसकर्मी जूझते नजर आए।येलो अलर्ट के मद्देनजर चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग जिलों में संवेदनशील इलाकों में हल्का भूस्खलन, चट्टान गिरने के कारण सड़क मार्ग बाधित, नदियों के जल स्तर में वृद्धि, निचले इलाकों में जल भराव हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *