लाउडस्पीकर और अजान को लेकर विवादों में आए महाराष्ट्र नव-निर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे शनिवार को हनुमान जयंती के अवसर पर पुणे के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे.

इस दौरान वे हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे. तो वहीं दूसरी तरफ शिवराज सरकार ने हनुमान जयंती 2022 के उपलक्ष्य में भोपाल में जुलूस निकालने की इजाजत दे दी है. इस दौरान करीब 600 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा.

यानी महाराष्ट्र में अजान को लेकर लाउडस्पीकर से शुरू हुआ विवाद अब धीरे-धीरे देशभर में फैल रहा है. जगह-जगह अजान के खिलाफ हनुमान जयंती 2022 पर लाउडस्पीकर से हनुमान चालीस पाठ करने की बात कही जा रही है.

भोपाल में हनुमान जयंती के मौके पर यानि 16 अप्रैल को पुराने शहर के इतवारा-बुधवारा से जुलूस निकालने की अनुमति पुलिस ने दे दी है. बुधवार को शहर काजी ने कहा था कि हिंदू संगठन इन इलाकों से जुलूस निकालने की चेतावनी दे रहे हैं.

वहीं जुलूस निकालने वाले आयोजकों को पुलिस की 16 शर्तों को पालन करना होगा. बता दें कि पुराने शहर के इतवारा-बुधवारा बेहद संवेदनशील इलाके हैं. यहां कुछ नियमों के तहत जुलूस निकालने की अनुमति प्रशासन ने दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *