गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षा कर्मियों पर हमला करने के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी के विदेशी कनेक्शन खंगालने की कोशिश की जा रही है।

इसके लिए एटीएस के साथ-साथ केंद्रीय एजेंसियां भी मुर्तजा से पूछताछ कर रही हैं। वहीं मुर्तजा के पिता मुनीर अब्बासी ने जो बातें एटीएस को बताई हैं उसकी भी तस्दीक की जा रही है।

मुर्तजा के पिता ने एटीएस को बताया है कि जब वह आईआईटी मुंबई में पढ़ाई कर रहा था उस समय उसके साथ रैगिंग की घटना हुई थी। एक साल हॉस्टल में रहने के बाद वह वापस आ गया था और पिता के साथ ही मुंबई में रह कर पढ़ाई पूरी कर रहा था।

एटीएस के अधिकारियों का कहना है कि जो भी जानकारी मुर्तजा के पिता ने दी है उसे मुंबई में संबंधित कॉलेज और हॉस्टल से सत्यापित कराया जाएगा।

उन्होंने गोरखपुर में ही किसी जगह बयान दर्ज कराने का अनुरोध किया है।  इस मामले में एटीएस अब तक मुर्तजा के साथ-साथ उसके करीबियों और उसके संपर्क में आए 15 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है।

इस पूरे मामले की गहराई जानने के लिए एनआईए की एक टीम ने भी मुर्तजा से एटीएस मुख्यालय पर पूछताछ की है। अगले एक दो दिन में एटीएस अपनी रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेजेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *