देश-दुनिया में आज ईद मनाई जा रही है।  अमेरिकी राष्ट्रपति ने जो बाइडन ने ऐसे में कहा है की , दुनिया भर में मुसलमानों को हिंसा का शिकार बनाया जा रहा है।

बाइडन ने यह बात व्हाइट हाउस में ईद को लेकर आयोजित किए गए एक कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता के लिए राजदूत-एट-लार्ज के रूप में उन्होंने पहले मुस्लिम को नियुक्ति दी है।

इस दौरान बाइडन ने कहा, आज के दिन हम उन सभी लोगों को याद करें जो इस दिन को मना नहीं सकते। इस दौरान उनका इशारा उइगर और रोहिंग्या मुसलमानों की ओर था। उन्होंने कहा, मुसलमानों को हिंसा और संघर्षों का सामना करना पड़ रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, छह साल में पहली बार यमन के लोगों को शांति से ईद मनाने की अनुमति दी गई है। लेकिन, यहां और पूरी दुनिया में अभी बहुत काम किया जाना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *