Wednesday, October 23, 2024 at 6:10 AM

बिजनेस

मजबूत शुरुआत के बाद बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 733 अंक टूटा, निफ्टी 22500 के नीचे फिसला

सुबह मजबूती साथ शुरू हुआ घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 732.96 (0.98%) अंक फिसलकर 73,878.15 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 172.33 (0.76%) अंक फिसलकर 22,475.85 पर बंद हुआ। शुक्रवार की सुबह मजबूत दिख रहे सेंसेक्स और निफ्टी अपने ऊपरी स्तरों से नीचे की ओर फिसल गए। इस दौरान …

Read More »

सोने की कीमतों में 350 रुपये की गिरावट, 72 हजार हुई कीमत, चांदी 83,500 रुपये प्रति किलो

नई दिल्ली में शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने की कीमतें 350 रुपये घटकर 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। हालांकि, चांदी की कीमतें 83,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहीं। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजारों में सोने की …

Read More »

देश में दोपहिया वाहनों पर सर्वाधिक जीएसटी, बजाज ऑटो के सीईओ राजीव बजाज बोले- ज्यादा नियमन से बढ़ रही कीमत

बजाज ऑटो के सीईओ राजीव बजाज का कहना है कि भारत में दोपहिया वाहनों पर सबसे अधिक जीएसटी है। यहां हम 28 फीसदी जीएसटी दे रहे हैं। आसियान देशों व लैटिन अमेरिका में यह दर 8 से 14 फीसदी है। दोपहिया वाहनों की कीमतें बढ़ने का एक और कारण देश में ज्यादा नियमन भी है। बजाज ने शुक्रवार को एक …

Read More »

भारत में FY2023-24 के दौरान स्टार्टअप फंडिंग 17% कम हुई, 2023 में बना सिर्फ एक यूनिकॉर्न

भारत में स्टार्टअप फंडिंग में वित्त वर्ष 24 में पिछले वर्ष की तुलना में 17 प्रतिशत की कमी आई है। वर्ष 2021 में निवेश पेशेवरों (Investment Professionals) को प्रतिदिन औसतन छह सौदे मिल रहे थे, लेकिन 2024 में, यह घटकर तीन हो गया है। वेल्थ 360 वन की ‘इंडिया इन्वेस्ट्स’ रिपोर्ट के मुताबिक, 10 से 25 करोड़ डॉलर मूल्य की …

Read More »

अब दूसरे बैंक के एटीएम से कैश निकालना पड़ सकता है महंगा, इन वजहों से लिया जा सकता ये फैसला

अगर आप अकसर दूसरे बैंकों का एटीएम इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। एटीएम पर आने वाले खर्च या लागत पर नए सिरे से विचार किया जा रहा है। इसके तहत दूसरे बैंकों के एटीएम से रकम निकालने या लेनदेन करने पर शुल्क (इंटरचेंज शुल्क) बढ़ाकर 20 से 23 रुपये तक किया जा सकता है। इसके अलावा …

Read More »

शेयर बाजार में मजबूत क्लोजिंग; सेंसेक्स 941 अंक चढ़ा, निफ्टी 22650 के करीब

शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन दमदार शुरुआत हुई है। शुक्रवार को लाल निशान पर बंद होने के बाद सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर खुले और मजबूत बढ़त के साथ बंद हुए। सोमवार को सेंसेक्स 941.12 (1.27%) अंकों की बढ़त के साथ 74,671.28 पर जबकि निफ्टी 223.46 (1.00%) अंक मजबूत होकर 22,643.40 पर बंद हुआ। …

Read More »

लंदन की टिफिन सर्विस में दिखी मुंबई के डब्बेवालों जैसी व्यवस्था, आनंद महिंद्रा ने साझा किया वीडियो

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में डब्बावाला काफी मशहूर है। लंबे समय से मुंबई के विभिन्न इलाकों में खाना पहुंचाने का काम कर रहे ये अब इस शहर का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं। इन डब्बेवालों के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा के संस्थापक आनंद महिंद्रा ने एक दिलचस्प वीडियो साझा किया। उनके पोस्ट में एक ट्विस्ट है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म …

Read More »

केंट आरओ सिस्टम्स के CMD महेश गुप्ता बोले- चुनौतियों को अवसर बनाएं तो जरूर मिलेगी सफलता

वॉटर प्यूरीफायर बनाने वाली कंपनी केंट आरओ सिस्टम्स एक जाना-पहचाना नाम है। आज इसके पोर्टफोलियो में वॉटर सॉफ्टनर, किचन अप्लायंसेस, एयर प्यूरीफायर, वैक्यूम क्लीनर, हेल्दी कुकवेयर और होम एंड हाइजीन समेत कई उत्पाद हैं। करीब 1,200 करोड़ रुपये की कंपनी देश के साथ विदेश में भी अपने उत्पाद बेचती है। कंपनी के संस्थापक एवं सीएमडी डॉ. महेश गुप्ता से कालीचरण …

Read More »

भारत जैसे-जैसे विकसित होगा खाने-पीने से जुड़ी चीजों की महंगाई कम होती जाएगी, बोलीं एमपीसी सदस्य

भारत में उच्च खाद्य मुद्रास्फीति की समस्या भविष्य में ‘‘कम गंभीर’’ होगी, क्योंकि विविध स्रोतों के साथ आधुनिक आपूर्ति शृंखलाएं विशिष्ट खाद्य पदार्थों की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी से निपटने में मदद कर सकती हैं। ये बातें भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की सदस्य आशिमा गोयल ने गुरुवार को कही। भारत में घरेलू बजट में भोजन की …

Read More »

6.4 अरब डॉलर के मूल्य पर हाशिकॉर्प का अधिग्रहण करेगी आईबीएम, कंपनी ने दी जानकारी

आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी आईबीएम (इंटरनेशनल बिजनेस मशीन्स) 6.4 अरब डॉलर की वैल्युएशन पर क्लाउड सॉफ्टवेयर सेवा प्रदाता कंपनी हाशिकॉर्प का अधिग्रहण करेगी। कंपनी ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि वह एआई क्षेत्र में कदम रखने के लिए क्लाउड आधारित सॉफ्टवेयर उत्पादों का विस्तार कर रही हैं। आईबीएम 35 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर हाशिकॉर्प …

Read More »