मैनपुरी संसदीय सीट पर पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव में उनकी बहू डिंपल यादव की जीत सुनिश्चित करने के लिए सपा संस्थापक के गुरुओं के परिवार के सदस्यों ने चुनाव प्रचार किया ताकि विरासत को बरकरार रखा जा सके।

मुलायम सिंह यादव के 10 अक्टूबर को निधन के बाद रिक्‍त हुई मैनपुरी संसदीय सीट पर उप चुनाव के लिए सोमवार को मतदान होगा, जिसमें सपा ने पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की पत्‍नी डिंपल यादव को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रघुराज सिंह शाक्य के खिलाफ मैदान में उतारा है।

वर्ष 1989 और 1991 में मैनपुरी से दो बार सांसद चुने गए 91 वर्षीय उदय प्रताप ने कहा कि मतदाताओं का एक बड़ा वर्ग डिंपल यादव का समर्थन कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘मैंने इस निर्वाचन क्षेत्र में उनके (डिंपल) लिए प्रचार भी किया, और अगर स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव हुए तो वह उपचुनाव में जीत हासिल करेंगी।’ डिंपल यादव के पति और सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित शीर्ष सपा नेताओं ने उपचुनाव के लिए पार्टी के इस गढ़ में एक आक्रामक अभियान का नेतृत्व किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *