Saturday, April 27, 2024 at 6:38 AM

अली गोनी और जैस्मिन भसीन के घर आया नया गेस्ट, कपल ने फैंस को दिखाई तस्वीर

जैस्मीन भसीन और अली गोनी की जोड़ी इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर है। उनके सभी फैंस यह जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर उनकी दोस्ती कब शादी के बंधन में बंधेगी।तस्वीर और वीडियो में अली ब्लैक टी-शर्ट और ट्राउजर में नजर आ रहे हैं। इसके साथ एक्टर ने कैप पहनी हुई है। वहीं जैस्मिन व्हाइट टॉप और जेनिम जींस में दिखाई दे रही है।

दोनों गाड़ी के साथ पोज दे रहे हैं। वीडियो में दोनों एक-दूसरे के गले मिल रहे हैं और काफी खुश लग रहे हैं। फैंस इस तस्वीर और वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और अली और जैस्मिन को बधाई दे रहे हैं।उनका वाहन 210 किलो प्रति घंटे की रफ्तार तक पकड़ सकता है। इसके अलावा उनके पास होंडा सिटी की एक गाड़ी भी है, जिसकी कीमत 15 लाख रुपये है। यह 170 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकता है।

दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे, लेकिन ये दोस्ती कब प्यार में बदल गई, पता ही नहीं चला। दोनों मुंबई में एक साथ रहते हैं। जैस्मीन भसीन और अली गोनी के घरवालों के बीच भी काफी अच्छी बॉन्डिंग है। जल्द ही दोनों शादी कर लेंगे, लेकिन इससे पहले दोनों ने साथ में एक नई कार खरीदी है।

Check Also

रजनीकांत की ‘कुली’ को लेकर आया बड़ा अपडेट, आईमैक्स प्रारूप में होगी फिल्म की शूटिंग!

रजनीकांत की गिनती तमिल सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में होती है। फैंस को उनकी …