Thursday, April 25, 2024 at 6:27 PM

शाहरुख खान भारत के मशहूर एक्टर और अंतरराष्ट्रीय आइकन में से एक, TIME 100 रीडर पोल में बने नंबर वन

पठान एक्टर शाहरुख खान को यूं ही किंग नहीं कहा जाता है।  अभिनेता को उनके फैंस बहुत प्यार करते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म पठान सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

शाहरुख खान ने एकबार फिर अपने फैंस और देश का नाम रोशन किया है। 2023 टाइम 100 का पोल शाहरुख खान ने जीत लिया है और टाइम 100 की लिस्ट में सबसे प्रभावशाली शख्सियत बन गए हैं।

2023 टाइम 100 पोल के लिए कुल मिलाकर 12 लाख से ज्यादा लोगों ने वोट किया था, जिसमें शाहरुख खान चार फीसदी वोट पाकर टॉप पर रहे। लिस्ट में उनके अलावा हॉलीवुड अभिनेत्री मिशेल .

मशहूर टेनिस खिलाड़ियों में शुमार होने वाली सेरेना विलियम्स, मेटा (फेसबुक) के सीईओ मार्क जकरबर्ग और दक्षिण अमेरिकी मुल्क ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनाशियो लुला डा सिल्वा शामिल हैं।

टाइम 100 की लिस्ट की बात करें तो 22 वर्षीय महसा अमिनी दूसरे स्थान पर वहीं तीसरे और चौथे स्थान पर ससेक्स के ड्यूक और डचेस प्रिंस हैरी और मेघन को मिला।

Check Also

’12वीं फेल’ के खाते में एक और उपलब्धि, तोलोज फिल्म फेस्टिवल में जीता सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार

विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी विक्रांत मैसी और मेधा शंकर अभिनीत फिल्म ’12वीं …