राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम के सुल्तानपुर गांव में रहने वाले जूनियर इंजीनियर शैलेंद्र ने अपनी पत्नी गीता व 16 वर्षीय बेटी के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली।बताया जा रहा है कि मां, पिता और उनकी बेटी ने जहर खा लिया है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नलकूप विभाग में जेई के पद पर तैनात शैलेंद्र कुमार (45 वर्षीय) ने अपनी पत्नी गीता (40 वर्षीय) और बेटी प्राची (17 वर्षीय) के साथ जहर खा लिया. आनन-फानन में तीनों को मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में लाया गया.

शैलेंद्र और प्राची को डॉक्टरों ने तुरंत मृत घोषित कर दिया, जबकि गीता की इलाज के दौरान मौत हो गई.बाप और बेटी को डॉक्टरों ने ब्रॉट डेड घोषित कर दिया, जबकि मां की इलाज के दौरान मौत हो गई. मौके पर पुलिस के तमाम अधिकारी मौजूद हैं.

सुसाइड की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है न ही मौके से कोई सुसाइड नोट मौके से बरामद हुआ है। परिवार में जेई का एक है जो इसलिए खेलने के लिए इंदौर गया हुआ है।

शैलेंद्र कुमार का 16 वर्षीय बेटा फर्स्ट ईयर का छात्र है। सेंट्रल अकेडमी सेक्टर 3 जानकीपुरम में पढ़ता था। स्कूल की तरफ से वह इंदौर क्रिकेट खेलने गया है। पूलिस मामले की छानबीन में जुटी है।  घर की तलाशी ली जा रही है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है। पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है।.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *