राजस्थान रीति रिवाज और परंपराओं का प्रदेश है। दीपावली के पंच उत्सव में प्रदेश में ढूंढाड़ (दौसा) से लेकर ब्रज-मेवात (भरतपुर) तक अनूठे रीति रिवाज निभाए जा रहे हैं। राजस्थान के भरतपुर  में 108 फीट का गोवर्धन विग्रह बनाया गया है.

आज भरतपुर के कॉलेज ग्राउंड में जेसीबी से 108 फीट की गोवर्धन प्रतिमा तैयार की गई। एक साथ 40 लोगों ने इसके लिए लोग सैकड़ों किलो गोबर से भगवान गोवर्धन की लेटी हुई प्रतिमा को तैयार कर रहे हैं, इसे लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने की कोशिश होगी।आयोजकों का दावा है ये देश के सबसे बड़े गोवर्धन होंगे. इस आयोजन को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराए जाने की तैयारियों की जा रही है.

राजस्थान का पूर्वी इलाका ब्रज क्षेत्र में आता है। इसे भगवान कृष्ण की लीला स्थली माना जाता है। ऐसे में यहां दीपावली के दूसरे दिन मनाया जाने वाला गोवर्धन पर्व खास होता है। भरतपुर क्षेत्र ब्रज में शामिल हैं।खेल मैदान में गोवर्धन विग्रह के चारों तरफ बैरिकेडिंग लगाकर लाइटिंग की गई है. वहां पांडाल लगाकर लोगों के देखने के लिए व्यवस्था की गई है.

इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से लेजर लाइट और साउंड शो का भी आयोजन किया जाएगा.  भरतपुर से बड़ी तादाद में लोग गोवर्धन पूजा के दिन भगवान गोवर्धन की परिक्रमा करने पहुंचते हैं। इस बार सूर्यग्रहण के कारण दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा नहीं हो सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *