पाकिस्तान में एशिया कप खेला जाना है जिसके लिए भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों के बोर्डों के बीच लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड  द्वारा दिए गए हाइब्रिड मॉडल को अब एशिया कप में खेलने वाली सभी टीमें पीसीबी का सपोर्ट कर रही हैं।

जिसके चलते अब बीसीसीआई को बड़ा झटका लग सकता है क्योंकि बोर्ड के पास अब कोई विकल्प बचा नहीं है।  अब देखने होगा की बीसीसीआई टीम इंडिया को पाकिस्तान एशिया कप खेलने भेजती है या नहीं।

एशिया कप की मेजबानी जब से पाकिस्तान को मिली है तब से बीसीसीआई और पीसीबी में तकरार और भी बढ़ गई है। क्योंकि, बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने पहले ही साफ़ मना कर दिया था।

इसके बाद पाक बोर्ड ने हाइब्रिड मॉडल का प्रस्ताव रखा था। जिसके लिए श्रीलंका और बांग्लादेश बोर्ड पहले ही मान गई थी। लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस मॉडल के लिए अब अफगानिस्तान और नेपाल बोर्ड भी राजी हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *