तालिबान ने बुधवार को अफगानिस्तान में लड़कियों के लिये स्कूल को फिर से खोलने के कुछ घंटे बाद ही फिर से बंद करने का आदेश जारी कर दिया था. तालिबान के इस फैसले की दुनिया भर में निंदा हो रही है.

अमेरिका समेत दुनियाभर के देश तालिबान के इस फैसले की निंदा करते हुये अफगानिस्तान में फिर से लड़कियों के लिये स्कूल खोलने की मांग कर रहे हैं.

स्कूल बंद करने का आदेश जारी करने के साथ ही तालिबान ने लड़कियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के अपने वादे को तोड़ दिया है. तालिबान ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब अफगानिस्तान बदतर मानवीय संकट से गुजर रहा है.

अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने तालिबान के नेताओं से स्कूल खोलने और महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों पर जाने का उनका अधिकार प्रदान करने का आग्रह किया है. सहायता संगठनों ने कहा कि इस कदम ने अफगानिस्तान के भविष्य के बारे में हमारी अनिश्चितता को बढ़ा दिया है.

अंतरराष्ट्रीय समुदाय तालिबानी नेताओं से जल्द ही स्कूल खोलने और महिलाओं को उनके सार्वजनिक अधिकारों से वंचित नहीं करने का आग्रह करता रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *