Thursday, March 28, 2024 at 7:30 PM

फिल्म प्रड्यूसर संदीप सिंह को जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को किया गया अरेस्ट

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसावाला की हत्या के बाद फिल्म इंडस्ट्री में लोगों को धमकाने का दौर सा शुरू हो गया है। फिल्म निर्माता संदीप सिंह को भी फेसबुक पर जान से मारने की धमकी मिली है

प्रोड्यूसर संदीप सिंह की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में धमकी को लेकर अज्ञात शख्स के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।मुंबई पुलिस के हवाले से  फिल्म निर्माता संदीप सिंह को फेसबुक पर धमकी देकर कहा गया कि उनकी हत्या को सिद्धू मूसेवाला की हत्या की तरह ही अंजाम दिया जाएगा। पुलिस ने संदीप सिंह की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद कई सिलेब्स को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। सलमान खान को सिद्धू की मौते के कुछ दिनों बाद ही धमकी भरा लेटर मिला था। अब फिल्म प्रोड्यूसर संदीप सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। प्रोड्यूसर संदीप सिंह की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में धमकी को लेकर अज्ञात शख्स के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Check Also

‘ग्राजिया यंग फैशन अवार्ड्स’ में सितारों का लगा मेला , दिशा ने लूटी महफिल

मुंबई में कल रात फैशन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले हस्तियों को सम्मानित …