रुड़की में एक कार सवार से लिफ्ट लेकर एक बदमाश ने तमंचे के बल पर 10 हजार की नकदी समेत अन्य सामान लूट लिया। दिनदहाड़े लूट की घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बदमाश की तलाशी को अभियान चलाया लेकिन बदमाश का कुछ पता नहीं चल पाया।

मुजफ्फरनगर निवासी दीपक कुमार बहादराबाद स्थित फाइनेंस का कार्यालय है। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे वह मुजफ्फरनगर से बहादराबाद जा रहे थे। कलियर के पास पहुंचे तो एक युवक ने हाथ देकर उनसे लिफ्ट मांगी।

कार रुकते ही युवक ने दीपक की कनपटी पर तमंचा रख दिया और उसकी जेब से 10 हजार रुपये, लैपटॉप और अन्य सामान लूट लिया और फरार हो गया। दीपक ने कलियर थाने पहुंचकर लूट के मामले में तहरीर दी। एसओ जहांगीर अली ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। साथ ही बदमाश की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *