Saturday, April 27, 2024 at 3:03 AM

सपना चौधरी का नया गाना ‘लव यू गोरी’ हुआ रिलीज, खेतों में ट्रैक्टर की सवारी करती आई नजर

अब तक सपना चौधरी को उनके ज्यादातर गानों में आपने जबरदस्त लटके झटके ही मारते देखा होगा। लेकिन अब वह गांव की सीधी साधी छोरी के लुक में फैंस को एंटरटेन करती नजर आ रही हैं।डांसर के फैंस उनके गानों के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

सपना चौधरी को उनके ज्यादातर गानों में आपने जबरदस्त लटके झटके ही मारते देखा जाता है।सपना चौधरी का नया गाना Love u gori re रिलीज हो गया है। इस नए हरियाणवी गाने में सपना चौधरी को गांव की छोरी के अवतार में देखा जा सकता है।

 सपना चौधरी ने ‘लव यू गोरी रे’ के रिलीज होने की जानकारी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर दी है। सपना ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘प्यारे प्यारे लोगों के लिए ये प्यारा सा गीत लव यू गोरी रे……गाने को अपना भरपूर प्यार दें।’

सपना इस म्यूजिक वीडियो में खेतों में ट्रैक्टर की सवारी करती दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा वह कई जगह पर डांस करती भी दिख रही हैं। उनका यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें हरियाणा में सपना चौधरी सबसे एंटरटेनिंग डांसर और एक्ट्रेस हैं। सपना सोशल मीडिया पर भी  काफी एक्टिव रहती हैं। सपना चौधरी के इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन  फॉलोवर्स हैं।

 

Check Also

रजनीकांत की ‘कुली’ को लेकर आया बड़ा अपडेट, आईमैक्स प्रारूप में होगी फिल्म की शूटिंग!

रजनीकांत की गिनती तमिल सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में होती है। फैंस को उनकी …