Wednesday, April 24, 2024 at 10:39 AM

रिटायरमेंट या नई पारी ? आज फेसबुक पर लाइव आकर अपने फैंस को ‘रोमांचक खबर’ देंगे MS Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी एक गुप्त जीवन जीना पसंद करते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद रांची में वह एक सादगी भरी जिंदगी बिता रहे हैं।MS Dhoni ने एक दिन पहले यह जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि 25 सितंबर को 2 बजे मैं बड़ा खुलासा करूंगा।

भारत के पूर्व कप्तान ने सोशल मीडिया से भी खुद को दूर रखा है और शायद ही कभी कोई फोटो पोस्ट करते हैं।धोनी लाइमलाइट से दूर रहते हैं और तभी नजर आते हैं जब फैंस उन्हें क्लिक करने में कामयाब होते हैं।

कोई कह रहा है कि माही नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। वे राजनीति में कदम रखने का ऐलान कर सकते हैं। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में अटकलें लगाई जा रही हैं कि 41 वर्षीय पूर्व कप्तान आईपीएल से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।

धोनी फेसबुक पर लाइव आएंगे। घोषण किस बारे में है, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है। धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए दो साल से भी ज्यादा का वक्त हो गया है।महेंद्र सिंह धोनी की गिनती देश के सबसे सफल कप्तानों में होती है। उनकी कप्तानी में टीम ने 2007 आईसीसी विश्व ट्वेंटी 20, 2011 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप और 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।

Check Also

अब आर-पार के मूड में आया डब्ल्यूएफआई, खेल मंत्रालय के निलंबन नहीं हटाने पर लेगा यह अहम फैसला

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। डब्ल्यूएफआई ने …