Thursday, April 25, 2024 at 4:10 PM

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा इस दिन करेंगे एक दूसरे के साथ सगाई, शेयर की फैंस संग गुड न्यूज़

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। भले ही इस कपल ने अब तक अपनी शादी और डेटिंग की खबरों को लेकर कोई भी ऑफिशियल घोषणा नहीं की है.

पिछले दिनों जब आप नेता संजीव अरोड़ा ने दोनों को बधाई दी तो इस बात की चर्चा और तेज हो गई कि दोनों के बीच कुछ तो पक रहा है। कुछ दिनों पहले परिणीति संग कोड नेम तिरंगा में नजर आए अभिनेता हार्डी संधू ने भी उनको बधाई है।

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा अभी इस मामले को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। दोनों के परिवारों ने भी किसी बात का खुलासा नहीं किया है। उनकी सगाई और शादी की खबरें भले ही आ रही हैं, लेकिन अभी किसी भी तरह की पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।

पिछले दिनों यह भी खबर थी कि जब प्रियंका चोपड़ा भारत में होंगी तब उनकी उपस्थिति में परिणीति की सगाई हो सकती है।परिणीति और राघव इस महीने की 10 तारीख को सगाई कर सकते हैं।

Check Also

’12वीं फेल’ के खाते में एक और उपलब्धि, तोलोज फिल्म फेस्टिवल में जीता सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार

विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी विक्रांत मैसी और मेधा शंकर अभिनीत फिल्म ’12वीं …