Monday, December 11, 2023 at 11:09 AM

झारखंड चुनाव 2019: झारखंड में 30 नवंबर से 5 चरणों में मतदान, 23 दिसंबर को आएगा रिजल्ट

New Delhi. भारत निवार्चन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही है। झारखंड विधानसभा चुनाव पांच चरणों में होगा। आपको बता दें कि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी को समाप्त होगा।

झारखंड में सभी 81 सीटों पर चुनाव होगा। दिव्‍यांगों के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे। उन्‍होंने कहा कि झारखंड में पांच चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। 30 नवंबर को पहले चरण में 13 सीटों पर चुनाव होगा। 7 दिसंबर को दूसरे चरण में 20 सीटों पर चुनाव होगा। 12 दिसंबर को तीसरे चरण में 17 सीटों पर चुनाव होगा। 16 दिसंबर को चौथे चरण के चुनाव में 15 सीटों पर चुनाव होगा। 20 दिसंबर को पांचवे और अंतिम चरण में 16 सीटों पर चुनाव होगा। 23 दिसंबर को मतगणना होगी।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी को खत्म होगा। उपायुक्तों ने 17-18 अक्टूबर को ही झारखंड का दौरा किया था। झारखंड के 19 जिले नक्सल प्रभावित हैं। 67 सीटें नक्सल प्रभावित हैं।

चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि झारखंड की 81 सीट में से नौ एससी, 28 एसटी सीटें हैं। उन्होंने बताया कि झारखंड में 3.29 करोड़ पूरी जनसंख्या है। इसमें 2.26 करोड़ वोटर हैं जिनमें 1.87 करोड़ पुरुष और 1.08 फीमेल वोटर हैं।

चुनाव आयुक्त ने कहा कि 100 प्रतिशत मतदाताओं के पास आईडी कार्ड है। इसमें से 19 जिले नक्सल प्रभावित और 13 सर्वाधिक प्रभावित हैं। बाकी 67 विधानसभा में नक्सल प्रभावित हैं।

अरोड़ा ने बताया कि 29464 पोलिंग स्टेशन होंगे और पोलिंग स्टेशन पर तमाम सुविधाएं मौजूद होंगी। उन्होंने बताया कि किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन में काई कॉलम खाली छोड़ा तो उसका नामांकन खारिज हो जाएगा।

यह चुनाव ऐसे समय में होने जा रहा है, जब हरियाणा और महाराष्ट्र चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदों के अनुरूप परिणाम नहीं आए हैं। हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली भाजपा बहुमत के जादुई आंकड़े को पार नहीं कर सकी और उसे सरकार बनाने के लिए जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) का समर्थन हासिल करना पड़ा।

Check Also

उत्तराखंड: नकली दवाओं के सौदागरों का भंडाफोड़, 50 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज

उत्तराखंड में नकली दवाओं के सौदागरों को नेटवर्क टूट नहीं रहा है। लगातार कार्रवाई के …