नई दिल्ली. आईपीएल के 2019 में होने वाले 12वें संस्करण के लिए नीलामी में युवा खिलाड़ियों पर लगी बोली ने सभी को चौंका दिया। अब तक इस आईपीएल की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी जयदेव उनादकट और नए नवेले वरुण चक्रवर्ती रहे।
दोनों के लिए 8.40 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा गया। उनादकट को जहां एक बार फिर से राजस्थान ने खरीदा वहीं, वरुण चक्रवर्ती को किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा। नीलामी में 346 क्रिकेटरों पर बोली लगाई जा रही है। इनमें से नौ खिलाड़ियों का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है।
इस बोली में सबसे ज्यादा चर्चित इंग्लैंड के खिलाड़ी सैम कुरैन और शिवम दुबे रहे। सैम कुरैन को पंजाब की टीम ने 7 करोड़ 20 लाख में खरीदा। वहीं ऑलराउंडर शिवम दुबे को बेंगलुरु ने 5 करोड़ में खरीदा। उनका बेस प्राइस मात्र 20 लाख रुपए था।