Sunday, May 5, 2024 at 4:33 AM

सोना और चांदी में निवेश करने का बना रहे हैं मन तो जान ले एक हफ्ते का मार्किट ट्रेंड

बीते हफ्ते सोना और चांदी दोनों के रेट में बढ़त दर्ज हुई है। इसके अलावा दोनों के रेट ऑल टाइम हाई पर बंद हुए हैं। वहीं बीते हफ्ते 14 अप्रैल को सोने और चांदी का कारोबार अम्बेडकर जयंती के चलते बंद रहा था।

जहां तक सोने के रेट में वीकली अंतर की बात है तो इसमें बढ़त दर्ज हुई है। 24 कैरेट सोना गुरुवार को 60880 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं सोने का रट सोमवार को 60355 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

तो इसमें भी तेजी दर्ज हुई है। गुरुवार को जहां चांदी का रेट 75869 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं चांदी का यह रेट सोमवार को 74556 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते में चांदी का रेट 1313 रुपये प्रति किलो बढ़ा है।

पहले सोने का ऑलटाइम हाई रेट 5 अप्रैल 2023 में बन था। चांदी का अभी तक ऑलटाइम हाई रेट 75,000 रुपये का था। यह रेट अप्रैल 2011 में बना था। लेकिन अब चांदी का नया ऑल टाइम हाई रेट 75869 रुपये प्रति किलो का है।

Check Also

शेयर बाजार में मजबूत क्लोजिंग; सेंसेक्स 941 अंक चढ़ा, निफ्टी 22650 के करीब

शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन दमदार शुरुआत हुई है। शुक्रवार को लाल …