सोनप्रयाग से दोपहर 12 बजे तक 10855 श्रद्धालु केदारनाथ धाम के लिए भेजे गए। सुबह 6 से 10 बजे तक पार्किंग से बैरियर तक लंबी लाइन लगी रही। लेकिन पूर्वान्ह 11 बजे बाद यहां से गिनती के यात्री ही आगे भेजे गए।

उधर, केदारनाथ में भी दिनभर भक्तों की भीड़ जुटी रही। पिछले कई दिनों के बाद धाम में पूरे दिनभर चटक धूप खिली रही। इस दौरान श्रद्धालुओं ने धाम में सुहावने मौसम का भी भरपूर आनंद लिया।

सुबह 6 बजे तक काफी लंबी लाइन लग चुकी थी। प्रशासन द्वारा सुबह आठ बजे तक तीन हजार से अधिक श्रद्धालु धाम के लिए रवाना किए गए।  इसके बाद शाम छह बजे तक सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक ही यात्री भेजे गए।

सेक्टर मजिस्ट्रेट अरूण भट्ट ने बताया कि अन्य दिनों की अपेक्षा मौसम सुबह से लेकर पूरे दिनभर साफ रहा। साथ ही सुबह भी भीड़ काफी रही। लेकिन पूर्वान्ह 11 बजे तक लाइन लगभग खाली हो गई थी। उधर, केदारनाथ में भी बाबा के दर्शनों के लिए श्रद्धालु सुबह 3 बजे से मंदिर परिसर में जुटने लगे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *