Thursday, March 23, 2023 at 3:40 AM

ममता के गढ़ में आज गरजेंगे सीएम योगी, झारखंड में उतरेगा हेलीकॉप्टर

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर मंगलवार को दोपहर 2.50 बजे झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा स्थित बोकारो के नगेन मोड़ पर लैंड करेगा। इसके बाद योगी सड़क मार्ग से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जाएंगे, जहां BJP की सभा को संबोधित करेंगे। पश्चिम बंगाल में योगी के हेलीकॉप्टर को उतरने की इजाजत न मिलने के कारण सीमावर्ती बोकारो को चुना गया है।

सीएम के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग को लेकर बोकारो जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को चास अनुमंडल अधिकारी सतीश चंद्रा के पुलिस अधिकारियों और BJP नेताओं ने लैंडिंग स्थल का जायजा लिया। मौके पर मौजूद पश्चिम बंगाल के BJP उपाध्यक्ष विश्वप्रिय राय चौधरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। सरकार की मुखिया ममता बनर्जी अराजक हो गई हैं। मुख्यमंत्री होते हुए भी वह चोर को बचाने के लिए धरने पर बैठी हैं। यही नहीं पश्चिम बंगाल में सीबीआई के अधिकारियों को पीटा गया है।

उन्होंने कहा कि रविवार को पश्चिम बंगाल में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के दो कार्यक्रम होने थे, लेकिन सरकार ने हेलीकॉप्टर लैंडिंग की इजाजत नहीं दी। इससे पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का भी कार्यक्रम था लेकिन हेलीकॉप्टर लैंडिंग की इजाजत नहीं दी गई। पश्चिम बंगाल के लोग BJP के नेताओं को सुनना चाहते हैं, लेकिन वहां की सरकार जनता को BJP नेताओं से दूर करना चाहती है। मौके पर बोकारो जिला 20 सूत्री सदस्य संजय त्यागी भी मौजूद रहे।

Check Also

राही मोटल में चारधाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन काउंटर खुला, पहाड़ी व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे यात्री

उत्तराखंड पर्यटन विभाग के हरिद्वार स्थित राही मोटल में चारधाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन काउंटर खोल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *