Saturday, April 20, 2024 at 1:01 AM

सीएम पुष्‍कर सिंह धामी ने जन्‍मदिवस के मौके पर टपकेश्‍वर मंदिर में जलाभिषेक कर लिया आशीर्वाद

शुक्रवार को मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी के जन्‍मदिवस के मौके पर राज्‍यभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं।उन्होंने अपने जन्मदिन को संकल्प दिवस के रूप में मनाने की सोची और इसी के साथ प्रदेशवासियों से मिले प्यार के लिए आभार व्यक्त किया।

मुख्‍यमंत्री धामी परिवार सहित टपकेश्‍वर महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्‍होंने राज्‍य और देश के विकास के लिए प्रार्थना की।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टपकेश्वर महादेव पहुंचकर पहले महादेव का आशीर्वाद लिया।

गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक महिला मोर्चा की महिलाएं धार्मिक स्थलों, गंगा निकारे व शिवालयों में 48-48 दीपक जलाकर मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना की जा रही है। सुबह छह बजे संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया।

पुष्कर सिंह धामी का जन्म जनपद पिथौरागढ़ की ग्राम सभा टुण्डी, तहसील डीडीहाट में हुआ है। वह एक साधारण परिवार से आते हैं। उनकी शिक्षा सरकारी स्कूल में हुई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार से देवभूमि उत्तराखंड के विकास के लिए पूरा सहयोग मिल रहा है, इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

Check Also

कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे पर अचानक मचा अफरा तफरी का माहौल, लगा जाम, तस्वीरें वायरल

उत्तराखंड में कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे पर गुरुवार को सिद्धबली मंदिर के सामने अचानक हाथियों का …