शक्तिनहर किनारे अतिक्रमण कर बसी बस्तियों पर आज रविवार को बुलडोजर गरजा। जल विद्युत निगम ने अपनी जमीन को खाली कराने के सारे बंदोबस्त कर लिये हैं। सुबह 07:00 बजे से रात 08:00 बजे तक शक्तिनहर में पानी की सप्लाई नहीं होगी।

शक्तिनहर किनारे की बस्तियों को जल विद्युत निगम ने शनिवार की सुबह 07:00 बजे नोटिस दिया था। नोटिस में कहा गया है कि 24 घंटे के अंदर यानी रविवार की सुबह 07:00 बजे तक अतिक्रमण खाली कर दें।

मालूम हो कि शक्तिनहर के दोनों किनारों पर बस्तियां बसी हुई हैं। उनमें 600 ऐसे परिवार हैं, जिन्होंने जल विद्युत निगम की जमीन पर अतिक्रमण कर अपने घर और दुकान के निर्माण किए हैं।  गत दिनों जिलाधिकारी के निर्देश पर जल विद्युत निगम ने एक बार फिर नोटिस दिया। उसी क्रम में इस बार अतिक्रमण पर कार्रवाई लगभग तय है। उधर, ग्रामीणों ने ढकरानी में अतिक्रमण हटाए जाने के विरोध में धरना शनिवार को भी जारी रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *