Thursday, September 19, 2024 at 10:15 PM

क्या अपनी बिटिया के लिए नैनी नहीं रखेंगी दीपिका? ऐश्वर्या की राह पर चलेंगी?

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया। आठ सितंबर को जन्मी बच्ची का लालन-पालन शुरू हो गया है। इसी बीच खबर आ रही है कि दीपिका पादुकोण अपनी लाडली के लिए नैनी नहीं रखेंगी और इस मामले में वो ऐश्वर्या राय की राह पर चलेंगी।

बिटिया को मीडिया से भी दूर रखेंगी दीपिका
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका पादुकोण नैनी नहीं रखने के अलावा अपनी बिटिया को मीडिया से भी दूर रखेंगी। इसके लिए वो अनुष्का शर्मा-विराट-कोहली और आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की तरह ही नो-फोटो पॉलिसी का पालन करती नजर आ सकती हैं।

बधाईयों का लग गया था तांता
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के माता-पिता बनने के बाद उनके पास लोगों की बधाईयों का तांता लग गया। फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने इस जोड़े को बधाई दी। विदेशी कलाकार भी इस मामले में पीछे नहीं है। हाल ही में, हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ ने भी दीपिका और रणवीर को बधाई दी थी।

जल्द ‘सिंघम अगेन’ में दिखेंगी दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण को दर्शक जल्द ही ‘सिंघम अगेन’ में देखेंगे। इसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है, जो इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। यह रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पांचवी फिल्म है। इसमें रणवीर सिंह भी नजर आएंगे। दीपिका पिछली बार नाग अश्विन द्वारा निर्देशित कल्कि 2898 एडी में दिखी थी। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था।

Check Also

कर्ज के संकट से जूझ रही हैं गायिका मारिया कैरे, ज्यादा खर्च करने की है आदत

मशहूर गायिका मारिया कैरे को लेकर खबर आ रही है कि वो आर्थिक चुनौतियों का …