Thursday, September 19, 2024 at 9:57 PM

कुआलालंपुर में फुटपाथ ढहने के बाद नाले में बह गईं आंध्र प्रदेश की महिला, खोज और बचाव अभियान जारी

कुआलालंपुर:  मलयेशिया की राजधानी कुआला लंपुर में आंध्र प्रदेश की एक महिला गायब हो गई हैं। खबरों के मुताबिक, महिला फुटपाथ पर चल रही थीं, तभी अचानक फुटपाथ ढह गया और वह नाले में बह गईं।महिला की पहचान विजलक्ष्मी (45 वर्षीय) के रूप में हुई है। वह चित्तूर जिले के अनिगनिपल्ली गांव की रहने वाली हैं। बताया जा रहा है कि विजयलक्ष्मी अपने पति और बेटे के साथ फुटपाथ पर चल रही थीं, तभी जमीन धंस गई। इस दौरान उनके पति और बेटे बच गए, वह नाली में बह गईं।

कुआला लंपुर के नागरिक प्राधिकरण ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। महिला की खोज जारी है। शनिवार शाम तक विजयलक्ष्मी का कोई पता नहीं चला। विजयलक्ष्मी कारोबार के सिलसिले में अक्सर मलयेशिया और सिंगापुर की यात्रा करती थीं।

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश प्रवासी तेलुगू सोसायटी के अधिकारियों को प्रभावी खोज अभियान चलाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री मानव संसाधन विकास मंत्री नारा लोकेश के साथ स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं।

Check Also

जेनेवा में भारतीय समुदाय के लोगों से मिले जयशंकर, कंधार हाईजैक पर टिप्पणी करने से किया इनकार

केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर इन दिनों विदेश दौरे पर हैं। जर्मनी का दौरा पूरा …