उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी आज दिल्ली के दौरे पर जा रहे हैं। सीएम करीब 1:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुए। मंत्रिमंडल विस्तार के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

आज पर्यटन दिवस है और ये अच्छा मौका है प्रदेश के पर्यटन के विकास को लेकर उनसे बात करने का।कुछ योजनाएं जो पहले से चल रही हैं उनके बारे में भी जानकारी लेनी है। पार्टी हाईकमान की ओर से तलब किए जाने के बाद धामी दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।भाजपा विधायकों के मंगलवार दोपहर को अचानक दिल्ली जाने से सत्ता के गलियारों में कई तरह की चर्चाएं भी तेज हो गईं हैं।

सीएम धामी का कहना है कि उत्तराखंड से जुड़े विकास कार्यों के बारे में केंद्रीय नेतृत्व को वह अपडेट देंगे, और इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मीटिंग का समय भी लिया।पीएम मोदी ने भी हाल ही में केदारनाथ और बदरीनाथ के पुनर्निमाण कार्यों की समीक्षा बैठक ली है, उस बैठक में कुछ बिंदु सामने आए थे उस पर भी चर्चा करनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *