Tuesday, May 7, 2024 at 3:35 PM

लंदन में रॉयल स्टाइल में मॉम-टू-बी सोनम कपूर की हुई गोद भराई, एक्ट्रेस ने पिंक ड्रेस में लूटी महफिल

सात महीने की गर्भवती सोनम कपूर  बहुत जल्द मां बनने वाली हैं। वह अगस्त के महीने में अपने बच्चे को जन्म देंगी।हाल ही में लंदन में मॉम-टू-बी सोनम कपूर की गोद भराई हुई, जिसमें उनकी बहन रिया कपूर और करीबी दोस्त शामिल हुए। खास मौके की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है सोनम कपूर के बेबी शॉवर में सब कुछ बहुत अच्छे तरीके से ऑर्गेनाइज किया गया।सोनम और आनंद का यह पहला बच्चा होगा। सोनम इन दिनों लंदन में हैं, जहां वह अपने पति आंनद आहूजा  के साथ अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रहे हैं .

इस पार्टी का ग्लैमर कोशंट इतना जबरदस्त था कि मेन्यु से लेकर कस्टमाइज गिफ्ट्स और मॉम टू बी का लुक कॉपी करने लायक था। ऐसा इसलिए क्योंकि मां बनने जा रहीं सोनम ने भी इस दौरान फैशन का तड़का लगाने में कोई कमी नहीं रखी थी। लुक को उन्होंने गोल्ड ईयररिंग्स से पूरा किया और अपने बेबी बंप पर हाथ रख दोस्त के साथ जबरदस्त पोज देती नजर आईं।

Check Also

बॉक्स ऑफिस को अलविदा कहने की तैयारी में रुसलान, BMCM-मैदान का भी हाल बेहाल

भारतीय बॉक्स ऑफिस की रौनक इन दिनों थोड़ी फीकी नजर आ रही है। बीते कई …