Saturday, April 1, 2023 at 7:01 PM

यहाँ देखे बादाम वटी बनाने की सबसे आसान विधि

बादाम वटी बनाने की विधि

आवश्यक सामग्री

– 100 ग्राम बादाम, 50 ग्राम चीनी, 3 बड़े चम्मच मिल्क पाउडर, 1/4 कप पानी, 3 बादाम, सजावट के लिए


बादाम वटी बनाने की विधि

-बादाम वटी बनाने के लिए बादामों को गरम पानी में 2 घंटे भिगोएं।
-इसके बाद बादामों को छिलका उतार कर कपड़े से पोंछ लें।

-अब सूखी मिक्सी में बादाम पीस लें।

-अब पिसे हुए बादाम में मिल्क पाउडर भी मिला दें।

– एक कड़ाही में चीनी व पानी डाल कर एकतार की चाशनी तैयार करें।

– इस में बादाम पाउडर डाल कर अच्छी तरह चलाएं। आंच बंद कर दें। मिश्रण को बराबर चलाती रहें। थोड़ी देर में यह किनारे छोड़ देगा।

– मिश्रण को एक चौपिंग बोर्ड पर लगभग 1/2 इंच मोटा फैलाएं। इस पर बादाम के 2 टुकड़े कर के लगा दें। ठंडा होने पर टुकड़े काट लें। बादाम वटी तैयार है।

Check Also

स्किन को रिपेयर करने के लिए कुछ फूड्स का हमेशा करना चाहिए सेवन

 स्वस्थ शरीर के लिए त्वचा की देखभाल करना बहुत आवश्यक होता है। त्वचा शरीर का …