Saturday, April 1, 2023 at 8:33 PM

मुहांसे की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अपनाए ये उपाय

इंसान की जवानी चढ़ने के साथ ही छोटे तो कुछ को बड़े-बड़े पस और दर्द वाले मुंहासों की समस्या होती है। इसे अधिक हाथों से छेड़ने, नोचने से दाग या त्वचा पर गड्ढे से बन जाते हैं, इसलिए ऐसा करने से बचना चाहिए। आज हम आपके साथ शेयर कर रहे है कुछ घरेलु नुश्खे जैसी आप इसे निजात पा सकती है

अपनाएं ये देसी घरेलू नुस्खे:
♦ आप जिस आई ड्रॉप का इस्तेमाल आंखों में करती हैं, उसे पिंपल्स पर भी लगा सकती हैं। इससे मुंहासों में होने वाली जलन और दर्द से छुटकारा मिल सकता है।

♦ पेपरमिंट का पेस्ट तैयार कर लें। चेहरे पर जहां भी मुंहासे हुए हैं, वहां पेपरमिंट पेस्ट को अच्छी तरह से अप्लाई करें। थोड़ी देर सूखने के लिए रख दें। इसके बाद चेहरा धो लें। इससे पिंपल्स गायब होने लगेंगे।

♦ नीम का पेस्ट मुंहासों से राहत दिलाता है। नीम की पत्तियों को पीस लें। इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर चेहरे पर अप्लाई करें। मुंहासे कम होने लगेंगे, जब आप इसका इस्तेमाल लगातार करेंगी।

♦ जायफल पाउडर को दूध में मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। पिंपल्स पर इस पेस्ट को अच्छी तरह से लगाएं। पेस्ट सूख जाए, तो पानी से चेहरे को धो लें। इसे आप रात में चेहरे पर अप्लाई करके सो सकती हैं।

Check Also

स्किन को रिपेयर करने के लिए कुछ फूड्स का हमेशा करना चाहिए सेवन

 स्वस्थ शरीर के लिए त्वचा की देखभाल करना बहुत आवश्यक होता है। त्वचा शरीर का …