Saturday, April 1, 2023 at 6:39 PM

छोटे पर्दे पर धमाल मचाने के बाद अब सोशल मीडिया पर कुछ इस तरह के कारनामे कर रही है भारती सिंह

कॉमेडी शो द कपिल शर्मा छोटे पर्दे पर धमाल मचाए हुए है| कपिल शर्मा के साथ-साथ उनके को स्टार भी खूब मनोरंजन करते हैं| इस हफ्ते भारती सिंह कपिल शर्मा शो में ‘हम आपके हैं कौन’ वाली माधुरी दीक्षित की तरह नजर आने वाली हैं|भारती सिंह का ये रूप देखकर सबचौक जायेंगे|

फिल्म हम आपके हैं कौन में ‘दीदी तेरा देवर दीवाना’ गाने के समय माधुरी दीक्षित ने जो ड्रेस पहना था, कुछ उसी तरह की ड्रेस पहनकर स्टेज पर आएंगी भारती सिंह| भारती सिंह ने अपनी माधुरी दीक्षित की तरह दिखने वाली तस्वीर पोस्ट भी की हैं| इंटरनेट पर भारती की यह तस्वीर जोरो से वायरल हो रही है| आप तस्वीर में भारती सिंह को बैंगनी साड़ी में देख सकते हैं| वह उस साड़ी को उसी तरह पहनी हैं जैसे माधुरी ने पहनी थी| उनकी पीठ भी माधुरी की याद दिला देगी| गहने भी कुछ उसी प्रकार हैं|

भारती ने पोस्ट का कैप्शन लिखा है, ‘ओ  यार मैं सेम टु सेम माधुरी दीक्षित की तरह नहीं लग रही|’भारत की तस्वीर को आम लोगों के साथ-साथ कई सिलेब्रिटीज ने भी प्रशंसा की है| राखी सावंत ने ‘वाह’ बोला है| वहीं निया शर्मा ने लिखा है कि ‘आप नैचुरली मजाकिया हैं’| माधुरी की तस्वीर को देखकर लग रहा है कि इस बार कपिल शर्मा शो खूब मजेदार होने वाला है| बता दे कि इस बार कपिल के शो में बॉलिवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिल्म दबंग 3 को प्रमोट करने आ रहे हैं|

Check Also

सुहाना और अगस्त्य का वीडियो हुआ वायरल, पार्टी में एक दूजे के करीब दिखे कपल

फैशन डिज़ाइनर तानिया श्रॉफ का बर्थडे था जिसमें बॉलीवुड के सभी स्टार किड्स नजर आए।इस …