Thursday, March 28, 2024 at 3:31 PM

होंठों की सुंदरता में चार चाँद लगाने के काम आता हैं Beetroot, ऐसे करें इसका प्रयोग

होंठों की सुंदरता में चुकंदर  आपकी मदद कर सकता है। अगर आप चाहें तो चुकंदर की मदद से एक होममेड लिप बाम बना सकती हैं। यह होममेड लिप बाम आपके होंठों को एक अलग ही रूप देता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में−

Beetroot का होंठों पर

चुकंदर Beetroot का होंठों पर इस्तेमाल करने से पहले आपको उसका रस निकालना होगा। इसके लिए चुकंदर को छीलकर उसे काटें। फिर उन्हें एक मिक्सी के जार या फूड प्रोसेसर में डालकर पीस लें। याद रखें कि आपको इसमें पानी नहीं मिलाना है। बल्कि चुंकदर का ही प्राकृतिक रस निकलनें दें। अब आप इसे छानकर इसका रस निकाल लें।

अब इस चुकंदर के रस के जार में एक चम्मच नारियल का तेल मिक्स करें। इससे होंठों को नेचुरल मॉइश्चर मिलेगा और वह सॉफ्ट बनेंगे। आप नारियल तेल की मात्रा अपनी जरूरत अनुसार घटा या बढ़ा भी सकते हैं।

फ्रिज में जमने के लिए

अब अंत में इसे फ्रिज में जमने के लिए रख दें। आपका होममेड बीटरूट लिप बाम बनकर तैयार है। आप इस लिप बाम का इस्तेमाल करें और गुलाबी होंठ पाएं। जब यह सूख जाएगा तो आपके होंठ रेडिश लुक देंगे। अगर आप लगातार इस लिप बाम का इस्तेमाल करते हैं तो कुछ ही दिनों में आपके होंठ प्राकृतिक रूप से गुलाबी व नरम हो जाएंगे।

 

Check Also

होली खेलने के बाद हो गई है थकान और सुस्ती? इन उपायों से शरीर को मिलेगी ऊर्जा, हो जाएंगे रिफ्रेश

देशभर में होली का त्योहार पूरे धूम-धाम से मनाया जा रहा है। लोग एक दूसरे …